गिरडीह, नवम्बर 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के तपसीडीह गांव में कांग्रेस पार्टी के नेता अनिल चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनायी गयी। जिसमें उपस्थित लोगों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलकर देश सेवा में सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में अनिल चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की राजनीतिक शक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मनिर्भरता की प्रतिमूर्ति व एक लौह महिला थी। जब उन्होंने देश की बागडोर संभाली तब भारत खाद्यान्न संकट से जूझ रहा था। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और नीतियों के कारण पूरा देश आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बना है। बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए परमाणु परीक्षण कर विश्व मंच पर देश की शक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.