गिरडीह, नवम्बर 29 -- देवरी। देवरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत पदस्थापित तीन ग्राम रोजगार सेवक का चयन झारखंड सहायक आचार्य के पद पर हुआ। जिन्हें रांची में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद लोगों ने हर्ष जताया। इस सम्बन्ध में सहायक आचार्य बने रणविजय कुमार, विजय मंडल, सत्येंद्र कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2023 में झारखंड सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें पिछले दिनों उन्हें सफलता मिली थी। शुक्रवार को रांची में नियुक्ति पत्र दिया गया। बताया कि विजय मंडल एवं सत्येंद्र कुमार राय गिरिडीह जिला तथा रणविजय कुमार जामताड़ा जिले में अपना योगदान देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...