गिरडीह, दिसम्बर 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में सोमवार को कुल 58 सहायक आचार्य ने योगदान दिया। सहायक आचार्य के योगदान से प्रखंड कई विद्यालय में शिक्षक की कमी दूर हो जाएगी। इस संबंध में बताया गया कि उमवि जमखोखरो में नारायण प्रसाद, वीरेंद्र कुमार सिंह, उमवि जमडीहा में गौरीशंकर महतो, उमवि परसाटांड़ उर्दू में निर्मल कुमार, तुलेश्वर प्रसाद, उमवि नेकपुरा में अभिजीत आलोक, उमवि सलयडीह में वीरेंद्र चौधरी, प्राथमिक विद्यालय गरडीह में प्रसादी कुमार यादव, उप्रावि बजगुन्दा में सिधेश्वर कुमार पंडित तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरी बालक में गौतम कुमार धीरज ने अपना योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...