देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया शहर व सलेमपुर को जाम से निजात दिलाने व लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए दो बाइपास का निर्माण होना है। ऐसे तो इन दोनों बाइपास का शिलान्यास 2023 में ही कर दिया गया, लेकिन अभी तक किसानों के बीच मुआवजे की रकम ही पूरी तरह से वितरित नहीं हो पाई है। जिसके चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकि मार्च माह के अंत तक किसानों के बीच मुआवजे की रकम हर हाल में वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए देवरिया बाइपास का निर्माण होना है। बाइपास सिरजम खास, इटवा, बैतालपुर, बलुआ, बरारी, गौरा, भीमपुर, गोबराइ, धनौती खुर्द, कुसम्हा बेलवा, रामपुर खुर्द, पगरा उर्फ परसिया समेत विभिन्न गांवों से होते हुए सलेमपुर मार्ग में मिल जाएगा। बाइपास निर्माण से प्रभावित होने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.