देवरिया, जनवरी 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और जिले को हरा-भरा बनाने के लिए वर्ष 2026-27 में 34 लाख 81 हजार 9 सौ 25 पौधे रोपे जाएंगे। शासन ने जिले का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। वन विभाग को 13 लाख, ग्राम्य विकास विभाग को 12.25 लाख और कृषि विभाग को 2.77 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण संतुलन के लिए हर वर्ष जिले में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इसके मद्देनजर शासन से वन विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यावरण, राजस्व विभाग, पंचायती राज, कृषि विभाग व उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया जाता है। ये विभाग संरक्षित वन क्षेत्र, आरक्षित वन क्षेत्र, पंचायत भूमि, सड़क व नहरों के किनारे फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाते हैं। इस बार जुलाई माह में 34.81 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.