देवरिया, फरवरी 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में 18 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होगा। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.36 लाख रूपया खर्च होगा। रुद्रपुर के नरायनपुर और गौरी बाजार ब्लाक के सिरसिया पांडेय में अंत्येष्टि स्थल बन गया है। जबकि 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण अभी चल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी का निर्माण कार्य पूरा होना है। ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थलों की कमी के चलते लोगों को अंतिम संस्कार करने में दिक्कत होती है। लोगों को नदी, नालों व तालाबों के किनारे सफाई कर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। लेकिन बरसात के समय पानी अधिक होने से अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो जाता है। इसके चलते लोगों को अंतिम संस्कार करने को शव लेकर दूर तक अंत्येष्टि स्थलों पर जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते...