देवरिया, जनवरी 19 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया जिले में रक्षक ही भक्षक बन गया। कार में लिफ्ट देने के बहाने यूपी 112 में तैनात होमगार्ड ने किशोरी का अपहरण किया और तरकुलवा ले जाकर उसके साथ एक कमरे में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय में पीड़िता का बयान व मेडिकल होने के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना दिसंबर माह की बताई जा रही है। महुआडीह थाना क्षेत्र के मोहन पट्टी निवासी शंभू पासवान पुत्र राजेंद्र पासवान 10 वर्ष पहले होमगार्ड में भर्ती हुआ। इन दिनों उसकी तैनाती महुआडीह थाना क्षेत्र में यूपी 112 में चालक के पद पर है। 29 दिसंबर को अवरही मोड़ पर एक 13 वर्षीय किशोरी खड़ी थी। उसे एक गांव में जाना था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.