देवरिया, अक्टूबर 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गुरुवार को आधी आबादी सड़क पर दौड़ी। पुलिस लाइन से आयोजित सशक्तीकरण के लिए दौड़ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के साथ ही महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हुई। छात्राओं ने अन्य महिलाओं को भी महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक किया। पुलिस लाइन से सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, सीओ दीपशिखा वर्मा, बिनी सिंह ने संयुक्त रूप से दौड़ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह दौड़ शहर के पुलिस लाइन रोड, स्टेडियम रोड, सिविल लाइन रोड, कोतवाली रोड, मालवीय रोड, गोरखपुर रोड में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में आत्मरक्षा एवं उनको शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने, क्षमतावान बनने, समाज में महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा व सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.