देवरिया, जनवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग चौराहे पर स्थित एक सराफा दुकान को चोरों ने निशाना बना दिया। नकब काटकर चोरों ने लाखों का आभूषण उड़ा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गौरी बाजार उपनगर के रहने वाले मनीष वर्मा की भटौली बुजुर्ग चौराहे पर सराफा की दुकान है। प्रत्येक दिन की भांति रविवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले आए। रात को चोरों ने उनकी दुकान में नकब काट दिया। सुबह इसकी उन्हें जानकारी लगी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। चोरों ने पहले सीसी कैमरे को तोड़ दिया था। जिसके चलते वारदात सीसी कैमरे में कैद नहीं हो पाई। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.