देवरिया, जनवरी 11 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया के गोरखपुर ओवरब्रिज से सटे सरकारी जमीन पर बने अवैध मजार को रविवार की अपरान्ह प्रशासन ने बुलडोजर लगा कर हटवाने का कार्य शुरू कर दिया। तीन बुलडोजर लगा कर अवैध मजार को ध्वस्त किया जा रहा है। इस दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सुबह से ही मजार के आसपास भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी। यही नहीं मजार की तरफ से आने जाने पर रोक लगाते हुए पूरे इलाके की नाकाबंदी भी कर दी गई है। मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट समेत कई प्रशासनिक व पुलिस के अफसर तैनात हैं। शहर के गोरखपुर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे बिना मानचित्र स्वीकृति के ही सरकारी जमीन पर मजार बना दी गई थी। इस मामले में विनियमित क्षेत्र के नियत प्राधिकारी (एसडीएम सदर) के कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई पूरी हो गई थी। एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.