देवरिया, जून 30 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। संदिग्ध परिस्थिति में एक मजदूर की मौत हो गई। उसका शव घर में ही पड़ा रहा। जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मजदूर के मौत की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के ठाकुर मंदिर वार्ड निवासी मोहन राजभर (35) पुत्र छट्ठू राजभर पेशे से मजदूर था। आसपास के लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते वह हमेशा परेशान रहता था। रविवार की देर रात वह कहीं से भोजन करके आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। काफी देर तक जब उसकी कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने उसे जगाने का कोशिश किया। मोहन के मृत्यु हो जाने की आशंका पर परिजनों ने शोर मचाया। मौके पर रामपुर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.