देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरीबाजार के मदरसन विद्यालय के सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी के मामले को शासन ने संज्ञान ले लिया है। शासन के सख्त होते ही लखनऊ व देवरिया की गठित जांच टीम सोमवार को सुबह 10 बजे ही बीएसए कार्यालय पहुंच गई। टीम ने जांच शुरू कर दी है। एक-एक बिंदुओं की कमेटी जांच कर रही है। जांच के समय बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के भी मौजूद होने की बात कही जा रही है। कुशीनगर जिले कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। 20 फरवरी की रात उन्होंने फांसी लगा कर जान दे दी थी। उनकी पत्नी गुड़िया सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.