एकौना(देवरिया), अक्टूबर 9 -- यूपी के देवरिया में एकौना में रामलीला के बाद गुरुवार की शाम निकली राम बारात में बवाल हो गया। दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर राम, लक्ष्मण समेत अन्य कलाकारों के साथ ही कुछ अन्य लोगों की भी पिटाई कर दी गई। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। देर शाम मौके पर पहुंचे एसपी संजीव सुमन, एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही एसपी ने लारपरवाही पर प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी व उप निरीक्षक शिवबचन को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एकौना गाव में 22 सितंबर से रामलीला का आयोजन हो रहा था। सात अक्टूबर को गांव में मेला लगा तो कुछ युवक लड़कियों के लाइन में खड़े हो गए। जिसको लेकर रामलीला समिति के लोगों ने विरोध जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.