देवरिया, जून 9 -- एकौना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के एकौना थाने में तैनात एक दारोगा व एक हेड कांस्टेबल का भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वर्दी में पिस्टल लगाकर नृत्य करने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विक्रांत वीर ने इसे संज्ञान में लेते हुए सीओ रुद्रपुर को जांच सौंपी है। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वर्दी में एक दारोगा और हेड कांस्टेबल नृत्य कर रहे हैं। यह वीडियो एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी में जुलाई 2024 में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा दीवान पहले से ही लाइन हाजिर है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि सीओ रुद्रपुर को जांच सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.