देवरिया, दिसम्बर 2 -- बघौचघाट (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में बेटी के घर रह रही मंदबुद्धि महिला के साथ मंगलवार की दोपहर व्यक्ति ने घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। साथ ही आरोपी को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का मायके बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। महिला की मां मंदबुद्धि है। जिसकी उम्र 58 वर्ष के करीब है। महिला अपनी मां को अपने घर में रखी हुई है। महिला के गांव का एक व्यक्ति दोपहर को आया और मंदबुद्धि महिला को बुलाकर कमरे में लेकर चला गया। वहां महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला के शोर करने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद लोगों को देख कर आरोपी भागन...