देवरिया, दिसम्बर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया शहर के एक शख्स की सफेद रंग की बिल्ली गायब हो गई है। उसे ढूंढ़ने के लिए पुलिस की मदद के लिए ऑनलाइन केस दर्ज कराया गया है। साथ ही बिल्ली के पालक ने उसे ढूंढ़ने वाले को दस हजार रुपये के इनाम के साथ ही अन्य उपहार देने की भी घोषणा की है। शहर के न्यू कॉलोनी के रहने यूसुफ चिश्ती पुत्र स्व. यूनुस चिश्ती पांच वर्ष से एक सफेद रंग की बिल्ली पाल रखे थे। वह अधिकांश समय अपने पास ही उसे रखते थे। गत 20 दिसंबर को अचानक उनकी बिल्ली गायब हो गई। जब वह घर पहुंचे तो वह नहीं थी। इसके बाद से ही परिवार के लोग बिल्ली की तलाश में जुट गए, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद के लिए ऑनलाइन केस दर्ज कराया। साथ ही सोमवार को सदर कोतवाली में पहुंचकर भी शिकायत की। युसुफ का कहना है कि वह...