देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के धमउर परशुराम के समीप शनिवार की रात बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सनसनी फैल गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया के रहने वाले 50 वर्षीय राममूरत चौहान कीर्तन गाने का कार्य करते थे। वह देवरिया के अगस्तपार में कीर्तन गाने गए थे। शनिवार की रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रात को साढ़े ग्यारह बजे उनकी धमउर परशुराम के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और शव को कब्जे में ले लिया। देर रात पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के पर्दाफाश को एसओजी, स...