देवरिया, दिसम्बर 26 -- देवरिया, निज संवाददाता फोर्टीफाइड चावल की कमी से धान खरीद में पेंच फंस गया है। राइस मिलों को मांग के अनुसार फोर्टीफाइड चावल नहीं मिल रहा है। फोर्टीफाइड चावल के अभाव में राइस मिलों व क्रय केन्द्रों पर धान डंप हो रहा है। इससे क्रय केन्द्रों पर भंडारण का संकट खड़ा हो गया है। मांग का महज 25 फ़ीसदी ही फोर्टीफाइड चावल की आपूर्ति हो रही है। एक कुंतल चावल में 1 किलो फोर्टीफाइड चावल मिलाया जाता है। एक ट्रक चावल तैयार करने में तीन कुंतल फोर्टीफाइड चावल की जरूरत पड़ती है। किसानों का धान खरीदने को जिले में 98 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। शासन ने जिले को 87000 एमटी धान खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है। क्रय केन्द्रों पर खरीदे धान की कुटाई कर चावल तैयार करने को जिले में कुल 42 राइस मिलों से एग्रीमेंट किया गया है। सरकारी धान से तैयार...