देवरिया, जनवरी 29 -- देवरिया, निज संवाददाता देवरिया शहर में गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार की भोर में गोलियां तड़तड़ा उठी। पशु तस्कर व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक पशु तस्कर को पैर में गोली लग गई। जबकि दो पशु तस्कर फरार हो गए। घायल पशु तस्कर को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। भोर में कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि बैतालपुर की तरफ से पिकअप से पशु तस्कर देवरिया की तरफ आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली पुलिस व एसओजी सक्रिय हो गई और पुरवा चौराहे पर पहुंच गई। पुलिस टीम जब पिकअप रोकने का प्रयास की तो पिकअप में सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जबावी कार्रवाई की। इसमें एक पशु तस्कर किशन यादव को पैर में गोली लग गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.