देवरिया, नवम्बर 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में सोमवार की भोर में पशु तस्कर गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर को पैर में गोली लगी है। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच जानकारी ली। अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज थाना के ग्राम जगदीशपुर निवासी राजेश यादव पशु तस्कर है। उसके विरुद्ध लार थाने में पशु तस्करी व गैंगस्टर का केस दर्ज है। गैंगस्टर की विवेचना सलेमपुर कोतवाली पुलिस कर रही है। गैंगस्टर को कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत गिरफ्तार किया था। रविवार को आधी रात के बाद उसके पेट में दर्द शुरू हुआ, जिसके बाद कोतवाली पुलिस उपचार कराने के लिए सीएचसी ले जा रही थी। इस बीच उसने वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.