देवरिया, जुलाई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया शहर के लगड़ी देवरिया मोहल्ले में गुरुवार की सुबह पीने के लिए पानी न देने पर बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। गोली आरओ प्लांट संचालक के बांए पैर में जाकर लगी। उसको उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उधर एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। लगड़ी देवरिया के रहने वाले अंबरीश कुशवाहा उर्फ छोटू (25) पुत्र स्व.अयोध्या कुशवाहा आरओ प्लांट चलाते हैं। सुबह में वह पानी भर रहे थे। इस बीच बाइक सवार कुछ युवक आए और पानी पीने के लिए मांगे। उन्होंने बाटल की तरफ इशारा किया तो वह लाकर देने की बात कहने लगे। उन्होंने जाकर पीने की बात कही। इसी पर बाइक सवार युवक आक्रोशित हो गए और गोली चलाने लगे। तीन गोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.