देवरिया, जनवरी 23 -- महदहां (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गार्ड के रूप में तैनात एक रिटायर्ड फौजी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो स्थित धर्मकांटा के समीप गुरुवार की रात हुई। ट्रक पीछे करते समय गार्ड की बाइक उसके पिछले हिस्से में जा घुसी। भटनी थाना क्षेत्र के बनरही गांव निवासी रणजीत सिंह (50) पुत्र स्व. लालबाबू सिंह मिलिट्री से सेवानिवृत्त होने के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह देर रात ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मकांटा के पास ट्रक चालक द्वारा वाहन पीछे किए जाने के समय उनकी बाइक ट्रक के पिछले बॉडी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.