देवरिया, जनवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में शराब की दुकान के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक भी बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ शातिर प्रतापपुर शराब की दुकान के पास है। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और वाहन चेकिंग करने लगी। इस बीच दो बाइक सवार आते हुए नजर आए। पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम आशीष भगत निवासी सेमरिया थाना नौतन जिला सिवान, अंकित निवासी सेमरिया बताया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बाइक होने की बात कबूल की। इनकी निशानदेही पर कुल चार और बाइक बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.