देवरिया, फरवरी 5 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज में सरयू नदी में गुरुवार को एक गोताखोर की डूबने से मौत हो गई। गोताखोर चार दिन पूर्व नदी में डूबे किसान धरमू प्रसाद की पुलिस व एसडीआरएफ के साथ तलाश कर रहा था। मौत का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं थाने पहुंची और मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। परसिया देवार निवासी किसान धरमू 2 फरवरी को घर जाते समय पीपा पुल से फिसल कर सरयू नदी में डूब गए थे। उसी समय से पुलिस गोता खोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। गौरा निवासी सुरेंद्र साहनी (45) पुत्र मोहन साहनी नदी में एसडीआरएफ के साथ अपनी नाव से धरमू की तलाश में जुटे थे। सुरेंद्र साहनी गुरुवार को दिन में करीब ढाई बजे मऊ जनपद की सीमा में तलाश कर रहे थे। दो अन्य नावे भी कुछ दूर तलाशी में जुटी थीं। सुरेंद्र ने धरमू की तलाश में नदी में छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.