निज संवाददाता, जनवरी 5 -- यूपी के देवरिया में अपराध पर नकेल कसने में फेल पूरी एसओजी टीम लाइन हाजिर कर दी गई है। एसपी संजीव सुमन की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वहीं, अभी नई एसओजी का गठन नहीं हो पाया है। मुंबई के रहने वाले केमिकल फैक्ट्री मालिक की हत्या कर शव महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की पानी की टंकी में डाल दिया गया था। इसके पर्दाफाश को एसओजी टीम भी लगाई गई थी। इसके अलावा सलेमपुर में हाल ही में बाइक सवार दो युवकों को पशु तस्करों ने रौंद दिया। जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। पशु तस्कर गिरोह के सरगना व फरार चल रहे अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रथम को इसकी जिम्मेदारी दी गई, लेकिन एसओजी का कार्य बेहतर नहीं रहा। यह भी पढ़ें- पुलिस ने दूध विक्रेता को दी थर्ड डिग्री, तलवों पर मारे डंडे, नाखून उखड़ा अपराध प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.