गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर। निज संवाददाता। देवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण में एक माह और दुश्वारियां झेलने की आशंका है। इस फोरलेन का निर्माण मार्च 2025 से पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन फोरलेन पर कहीं गिट्टियां छिटक रही हैं तो कही निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों के पहिए से धूल उड़ रही है। जहां धूल को दबाने के लिए पानी डाला जा रहा है, वहां वाहनों के पहिए फिसल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिकारियों के अनुसार सड़क का अधिकतम कार्य पूरा हो चुका है। रामगढ़ताल थाना को रामगढ़ ताल के पास बने भवन में शिफ्ट होने के बाद सड़क का कार्य पूरा हो जाएगा, लेकिन कई जगह अधूरी सड़क बहुत दर्द दे रही है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार रामगढ़ताल थाना शिफ्ट होने में एक माह और समय लग सकता है। करीब 10.5 किमी लंबी सड़क में राहगीरों को जगह-जगह परेशानियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.