वाराणसी, दिसम्बर 7 -- सारनाथ। बुद्धा सिटी कॉलोनी (सारनाथ) से देवरिया पुलिस की एसओजी टीम ने रविवार को युवती के हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके दो साथियों ने पुलिस टीम पर हमला किया। दोनों को भी हिरासत में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष सारनाथ शिवानंद सिसौदिया ने बताया कि बुद्धा सिटी कॉलोनी (सारनाथ) निवासी सुनील यादव पर देवरिया कोतवाली में हत्या, युवती के शारीरिक शोषण, अपहरण एवं साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि सुनील यादव ने देवरिया कोतवाली के सोंदा निवासी अनुपमा यादव का अपहरण कर नेपाल में ले जाकर हत्या कर शव फेंक दिया था। नेपाल में भी सुनील के खिलाफ हत्या का मुकदमा है। जब एसओजी देवरिया की टीम बुद्धा सिटी कॉलोनी सुनील को पकड़ने पहुंची तो उसके दोस्त सुशील यादव और गौतम यादव ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। दोनों को ...