देवरिया, अक्टूबर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के पानी टंकी में मिले महाराष्ट्र के केमिकल फैक्ट्री के मालिक अशोक गावंडे के शव के मामले की गुत्थी सुलझाने में लगातार पुलिस लगी हुई है। मेडिकल कालेज के गार्ड समेत 98 लोगों के मोबाइल नंबर को पुलिस ने अपन रडार पर रखा है। काल डिटेल खंगाल पुलिस एक-एक तार जोड़ कर घटना की तह में पहुंचने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस इस घटना का जल्द पर्दाफाश करने में सफल हो जाएगी। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पानी की टंकी से 6 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज समेत पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। लापरवाही मिलने पर शासन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश बरनवाल को हटाते हुए मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। काफी प्रयास के बाद अब शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.