लखनऊ, अगस्त 25 -- देवरिया के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं उत्तर प्रदेश राज्य अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। मेजबान लखनऊ ने कड़ी टक्कर दी लेकिन उसे उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। यूपी अंडर वाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग एसोसिएशन की देखरेख में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आयोजित चैंपियनशिप के तीसरे व अंतिम दिन देवरिया ने 268 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। मेजबान लखनऊ 186 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वाराणसी को 160 अंक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.सुधीर एम.बोबडे (आईएएस, अपर मुख्य सचिव- राज्यपाल, उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.आरपी सिंह (खेल निदेशक, उत्तर प्रदेश) एवं डॉ.आनन्देश्वर पाण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.