देवरिया, फरवरी 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर रविवार की भोर में एक बड़ा हादसा हो गया। पिकअप व बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे आग लग गई और उस पर सवार महिला उसी में जिंदा जल गई जबकि महिला का पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। बरहज थाना क्षेत्र के अमाव निवासी गिरिजा शंकर मिश्र अपनी पत्नी रेणु के साथ बाइक से भोर में सलेमपुर से अपने गांव जा रहे थे। अभी वह मगहरा चौराहा पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक बाइक से भिड़त हो गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक पिकअप में घुस गई और उस पर सवार महिला उसी में फंस गई। हादसे के बाइक में आग लग गई। पति तो किसी तरह बाहर निकल गया, लेकिन महिला...