सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ के छतहरी स्थित वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-चार के पांचवें दिन गुरुवार को गोरखपुर व देवरिया व कानपुर और सिद्धार्थनगर के बीच मैच खेला गया। गोरखपुर की टीम ने देवरिया और सिद्धार्थनगर की टीम कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। गोरखपुर के कप्तान नीरज यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करते हुए देवरिया टीम निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाई। देवरिया की तरफ से आशीष यादव ने 64, विवेक सिंह ने 24, शाकिर अली ने 18 रनों का योगदान दिया। गोरखपुर की तरफ से अनुराग व शिवम ने दो दो और आदित्य, संदीप ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.