देवरिया, नवम्बर 28 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर-मझौलीराज मार्ग पर नदावर पुल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एम्बुलेंस बुला सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मेमो पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मझौलीराज के वार्ड नम्बर एक निवासी प्रवीण यादव (40) पुत्र स्व. ईश्वर यादव किसी कार्य से सलेमपुर आए थे। वे देर रात घर के लिए लौट रहे थे कि सलेमपुर-मझौलीराज मार्ग पर स्थित नदावर पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुला घायल को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हे...