मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के लखनौरी गांव में शुक्रवार को आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। हादसे में आधा दर्जन बकरियां जल गईं। आग से करीब चार लाख की क्षति का अनुमान है। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार राम के घर में चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग ने विक्रम राम के घर को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू पटेल ने पारू सीओ से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...