मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 जनवरी की रात दो बच्चों के साथ महिला लापता हो गई। मामले को लेकर महिला के पति ने थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं। पत्नी और दोनों बच्चे घर पर रहते थे। थानेदार मनोज कुमार साह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...