बेगुसराय, सितम्बर 12 -- गढ़पुरा। रजौड़ पंचायत के देवरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। अध्यक्षता वार्ड 10 के वार्ड सदस्य संतोष पासवान ने की। पर्यवेक्षक के रूप में संकुल समन्वय सह मध्य विद्यालय रजौड़ के प्रधानाध्यापक महेंद्र राम मौजूद थे। इसमें सर्वसम्मति से विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पद पर रिंकू देवी का चयन किया गया। वहीं, सदस्य के रूप में शकुंतला देवी, रानी देवी, पार्वती देवी, रूबिता देवी, आरती देवी समेत 11 सदस्यीय समिति का गठन कर लिया गया। मौके पर एचएम रंजना कुमारी, वरीय शिक्षक शत्रुघ्न पाल, अरुण शर्मा, रमेश पाल, बिहारी पासवान, शंकर पासवान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.