मथुरा, फरवरी 7 -- परिक्रमा मार्ग में फायरिंग और हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में से एक आरोपी को पुलिस ने न्यायालय से रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशांदेही पर देवराह बाबा घाट के पास से हत्या में प्रयुक्त रायफल को बरामद किया। श्याम कुटी के पास रजवाड़ा फार्म के सामने 29 जनवरी की रात को दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में फायरिंग होने से कोतवाली सुरीर के गांव कराहरी निवासी कुमरपाल उर्फ़ लाला की मौत हो गई थी। घटना में नामजद दो अभियुक्तों अभय यादव और भूरा चौधरी को पुलिस ने 30 जनवरी को देवराह बाबा घाट से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन बाद तीसरे आरोपी विशाल गौतम को पंचकुला भवन के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने भूरा चौधरी को न्यायालय की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.