अयोध्या, फरवरी 1 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवराकोट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रौनाही पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। दुर्घटना में युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस को शव के पास से कोई आधार कार्ड या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को मर्चरी हाउस भेज दिया है। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...