देवरिया, जून 22 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरहा बाबा की पुण्य तिथि योगिनीश एकादशी पर शनिवार को मनायी गयी। देवरहा बाबा आश्रम मईल के साथ ही शहर में भी श्रद्धालुओं ने उनकी पुण्य तिथि पर कार्यक्रम व प्रसाद वितरण का आयोजन किया। शहर के फूलमंडी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधकारी दिव्या मित्तल ने देवरहा बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित किया। इसके साथ पूजन किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान व्यवसायी शक्ति प्रसाद गुप्त, राजेन्द्र मल्ल, विष्णु अग्रवाल, फूल विक्रेता संघ के ओमप्रकाश सैनी, संतोष, राज मद्धेशिया, सूरजन वर्मा, सरोज चौहान, अमरजीत प्रजापति, संजय चौहान, दिलीप, विनय जायसवाल, गोविन्द रौनियार, मनीष, जयप्रकाश सैनी, श्रीराम सैनी आदि ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.