बरेली, फरवरी 19 -- बरेली। परिवहन विभाग की ओर से दूसरे दिन भी नैनीताल रोड पर अभियान चलाया गया। जीरो फेटिलिटी ड्राइव को लेकर देवरनिया से बहेड़ी तक ब्लैक स्पॉट चिह्नित किये गये। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले 45 वाहनों का चालान किया गया। आरटीओ (प्रशासन) पंकज सिंह और आरटीओ (प्रवर्तन) प्रणव झा के निर्देशन में परिवहन विभाग, ट्रैफिक, एनएचएआई जीरो फेटिलिटी ड्राइव जागरूकता अभियान चला रहा है। नैनीताल रोड पर अतिक्रमण के साथ-साथ रॉग साइड आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बुधवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) वैभव सोती के नेतृत्व में देवरनिया से बहेड़ी 14 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किये गये। ब्लैक स्पॉट की वीडियो फोटोग्राफी की गई। विस्तृत रिपोर्ट उच्च स्तरीय कमेटी को दी जाएगी। यहां सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित विभाग उपाय करेंगे। जिससे इन स्थानों पर हाद...