औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- सदर प्रखंड के परसडीह पंचायत के दोसमा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवमंगल ट्रस्ट की ओर से गरीबों की सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान कड़ाके की ठंड़ को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। अतिथि के रूप में जमुहार मेडिकल कॉलेज के सचिव गोबिंद नारायण सिंह के साथ बबुआजी, नौगढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश सिंह, फेसर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह, सरपंच गया साव, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द सिंह शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...