हल्द्वानी, सितम्बर 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ हल्द्वानी शाखा के अशोक चौधरी अध्यक्ष चुने गए हैं। गुरुवार को नगर निगम में हुए चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम वीरेंद्र वाल्मीकि को 79 मतों के अंतर से कराया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों के विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया। हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष पद पर आम सहमति नहीं बनने पर गुरुवार को मतदान कराया गया। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नगर निगम कार्यालय में हुए मतदान में 468 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद वोटों की हुई गिनती में अशोक चौधरी को 257, वीरेंद्र वाल्मीकि को 178 और तीसरे स्थान पर रहे राजीव कुमार को 17 वोट मिले। बाकी मत अवैध घोषित किए गए। सबसे ज्यादा मत पाने वाले अशोक चौधरी को चुनाव संचालन समिति ने नया अध्यक्ष घोषित किया। इस दौरान समर्थकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.