देहरादून, नवम्बर 30 -- श्रीनगर। देवभूमि युवा संगठन ने कीर्तिनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज डांगचौरा में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 100 स्वेटरें वितरित की। संगठन ने नशे के दुष्प्रभावों पर छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए समझाया कि समाज में बढ़ रही नशे की समस्या भविष्य को प्रभावित करती है। सभी को जागरूक रहकर गलत आदतों और संगत से दूर रहना चाहिए। संगठन के अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने कहा कि समाज की शक्ति तभी प्रकट होती है। जब लोग बिना किसी स्वार्थ के एकजुट होकर दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते हैं। मौके पर संगठन के दीपक नौटियाल, सुमित थपलियाल, अनूप गोदियाल, शिक्षक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.