कोटद्वार, नवम्बर 17 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने देवभूमि माने जाने वाले उत्तराखंड का स्वरूप बिगाड़ने पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि इसकी समीक्षा की जानी चाहिए। इस संबंध में सोमवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में परिषद के सदस्यों ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस पर राज्य में प्रधानमंत्री का आगमन हुआ, जो स्वागत योग्य है। लेकिन वर्तमान में देवभूमि अनेकों संकटों से जूझ रही है। देवभूमि में अनगिनत शराब के ठेके खोलकर इसे कलंकित किया जा रहा है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे तीर्थ स्थल पवित्र कैसे रह सकते हैं। ज्ञापन में इसके अतिरिक्त लिव इन रिलेशनशिप कानून को देव भूमि से समाप्त करने, देवभूमि के पहाड़ी क्षेत्र निवासियों को जंगली जानवरों के आतंक से बचाने व लाल ढांग- चिलरखाल मोटर मार्ग के शी...