विकासनगर, दिसम्बर 21 -- क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को देवभूमि अकादमी विकासनगर में हुई। अंडर-19 वर्ग में देवभूमि अकादमी की टीम ने आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज की टीम को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। बालिका वर्ग के फाइनल में एनफील्ड स्कूल ने देवभूमि अकादमी को हराया। कबड्डी ओपन मुकाबले में देवभूमि ए टीम ने देवभूमि बी टीम को हराकर चैंपियनिशिप जीती। मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का भी प्रतीक हैं। इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, क्रीड़ा भारती प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, मौसम सिंह, रणवीर सिंह तोमर, धन सिंह चौहान और सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे। ...