सहारनपुर, जनवरी 8 -- देवबंद क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने बुधवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। फास्ट फूड की रेहड़ी पर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक ही समाज के दो वर्गों के युवक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख एसपी देहात को कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा। स्टेट हाईवे स्थित सैनियों की सराए और सराए काहरान के युवकों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच कई बार टकराव हो चुका है। बुधवार को फास्ट फूड के ठेले पर हुए विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव के साथ फायरिंग करने के भी आरोप लगाए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करत...