रुडकी, जनवरी 28 -- झबरेड़ा। थाना देवबंद पुलिस बुधवार सुबह तीन लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। तीनों लोगों पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से गैंगस्टर लगाया हुआ था। देवबंद पुलिस ने मोहल्ला छावनी इकबालपुर और ग्राम लाठरदेवा में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। मोहल्ला छावनी निवासी लोगों का कहना है कि बुधवार सुबह जब लोग सोकर उठ ही रहे थे, उसी समय पुलिस की गाड़ियों को देखकर चौंक गए। पुलिस के कई जवान एक घर में घुस गए और वहां से एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.