सहारनपुर, फरवरी 4 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएसएसी कक्षाओं के लिए भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अब अपने मनवांछित विषय में दाखिला लेने के लिए बाहर का रुख नहीं करना होगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को साइंस की कक्षाओं के संचालन को नए भवन के नवनिर्माण को भूमि पूजन किया गया। महाविद्यालय को वर्ष 1996 से विज्ञान की कक्षाओं की मान्यता थी। लेकिन भवन के अभाव में आज तक विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका था। भूमि पूजन के उपरांत पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए अब स्वर्णिम अवसर है कि उन्हें देवबंद से बाहर जाकर विज्ञान की कक्षाओं के लिए प्रवेश नहीं लेना पड़ेगा। कहा कि वह अपने सपनो का स...