रांची, अगस्त 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। गूगल डेवलपर ग्रुप (जीडीजी), रांची इस वर्ष झारखंड की सबसे बड़ी समुदाय-संचालित प्रौद्योगिकी सम्मेलन देवफेस्ट-2025 का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 11 अक्तूबर को बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में आयोजित होगा। देवफेस्ट-2025 का मुख्य उद्देश्य डेवलपर्स, स्टार्टअप और विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्लाउड तकनीक को अपने कार्यों में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे भविष्य के लिए मौलिक, मापनीय और नैतिक दृष्टि से सशक्त एप्लीकेशन बना सकें। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से क्रिएटरों और टेक उत्साहियों के लिए कई अनोखी सुविधाएं लेकर आ रहा है। इसमें सभी सत्रों और गतिविधियों में नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। एक पॉडकास्ट क्रिएटर जोन होगा, जहां संस्थापकों और विशेषज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.