टिहरी, जुलाई 1 -- ब्लाक के गढ़ाकोट गांव में घास लेने गयी महिला को जंगली भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल किया है। महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गढ़ाकोट गांव निवासी 38 वर्षीय रजनी असवाल पत्नी जगदीश सिंह असवाल निकट के गदेरे में अन्य महिलाओं के साथ घास लेने गयी थी। यहां चट्टान के पीछे छिपे जंगली भालू ने अचानक रजनी देवी पर हमला कर दिया। भालू ने रजनी देवी के हाथ पैरो पर काटते हुये उसे लहूलुहान कर दिया। रजनी देवी के शोर मचाने पर साथ गयी महिलाएं वहां पहुंची और भालू को किसी तरह से हो-हल्ला कर भगाया। घायल रजनी देवी को ग्रामीणों ने उपचार के लिए श्रीनगर में भर्ती कराया है। रजनी देवी के पति जगदीश सिंह दो वर्ष से जर्मनी में काम कर रहे हैं। रजनी देवी के ससुर मकान सिंह व दोनों बेटों के साथ गांव में ही रहती हैं।...