देहरादून, फरवरी 18 -- देवप्रयाग (नई टिहरी)। पुलिस ने बाइक चोरी के सिलसिले में यहां तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। छात्र बागपत उत्तर प्रदेश से तुंगनाथ चोपता घूमने आए थे। वहां से लौटते इनकी बाइक का तेल खत्म होने के बाद उन्होंने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। बीती 15 फरवरी रात राजमार्ग स्थित बछेलीखाल के दुकानदार सुल्तान सिंह की दुकान के बाहर खड़ी बाइक किसी ने चोरी कर डाली। सुल्तान सिंह ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में तीन अज्ञात युवकों को अपनी बाइक को ले जाते हुए देखा। जिसके बाद उसने थाना देवप्रयाग में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा के अनुसार बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग करते घटना स्थल से कुछ दूर हल्दुपूठ तोक से तीन लोगों को चोरी की गई बाइक सहित गिरफ्तार कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.